दुनिया का पहला Solar Power Laptop?
Lenovo कंपनी ने दुनिया का पहला सोलर लैपटॉप पेश किया है। कंपनी का यह कॉन्सेप्ट मॉडल सोलर पावर यानी सूरज की रोशनी से चार्ज होगा।
Lenovo कंपनी ने इस लैपटॉप का Yoga Solar PC रखा है जिसमें कई तरह के इंटिग्रेटेड फीचर्स मिलते हैं।
इस सोलर लैपटॉप के फ्लिप में 84 सोलर सेल लगे हैं, जिनकी मदद से इसे चार्ज किया जा सकता है।
इसमें लगे सभी पैनल ब्रैकेट में दिखाई देते हैं और एक दूसरे से जुड़े होते हैं। इन पैनल की मदद से लैपटॉप की बैटरी चार्ज होती है।
कंपनी के मुताबिक लैपटॉप को 20 मिनट तक धूप में रखने से बैटरी इतनी चार्ज हो जाती है कि आप इस पर दो घंटे तक वीडियो देख सकते हैं।
इस लैपटॉप में Intel Lunar Lake processor है, जिसके साथ 32GB RAM और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
इस लैपटॉप की मोटाई 15mm है और इसका वजन मात्र 2.29 पाउंड है। इस लैपटॉप में 14 इंच का OLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है।
यह लैपटॉप बाजार में कब उपलब्ध होगा, इस बारे में अभी कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की गई है।
और पढ़िए